डस्टबिन नहीं रखा, होटल-नाश्ता प्वाइंट संचालकों पर लगा जुर्माना:सुसनेर बस स्टैंड पर सीएमओ की कार्रवाई; बाहर रखी बेंच-कुर्सियां भी हटाई

आगर मालवा में स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत शुक्रवार को सीएमओ ओपी नागर ने सुसनेर बस स्टैंड का निरीक्षण किया। इस दौरान कई होटल और नाश्ता प्वाइंट संचालकों ने डस्टबिन नहीं रखे थे, जिससे कागज और अन्य कचरा खुले में बिखरा था। इस दौरान नियमों की अनदेखी करने पर जुर्माना भी वसूला गया। इस दौरान व्यवसायियों को सभी दुकानों में डस्टबिन अनिवार्य रूप से रखने की चेतावनी दी गई। सीएमओ ने कहा कि कचरा (गीला और सूखा) अलग-अलग कर नगर परिषद के कचरा वाहन में ही डालें। नियम न मानने पर प्रत्येक दुकान से 200 रुपए जुर्माना वसूला गया। बाहर रखी बेंच-कुर्सियां हटाई निरीक्षण के दौरान होटल संचालकों को होटल के बाहर रखी बेंच-कुर्सियां और अन्य सामान तुरंत हटाने के निर्देश भी दिए गए। CMO ने साफ कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्वच्छता बनाए रखने की अपील मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने सभी होटल, किराना, सब्जी और फल विक्रेताओं से अपील की कि वे नियमित रूप से डस्टबिन का उपयोग करें और प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग न करें। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और सुंदर नगर बनाने में आमजन का सहयोग जरूरी है। यह रहे उपस्थित निरीक्षण में लेखपाल जमील-उर-रहमान, स्वच्छता प्रभारी अखलाक खान, राजस्व निरीक्षक नरेश कुमार सिंह और इंजीनियर अरविंद सिंह बघेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *