अजमेर के नाले में मिली डांसर की लाश के मामले में डोली समाज ने गुरुवार को एसपी कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। समाज के लोगों ने मृतक डांसर की नाले में मिली लाश के मामले में हत्या का शंक जाहिर किया है। परिवार ने आरोप लगाया कि जेवराज चोरी होने की शिकायत देने के बाद से लगातार उसे धमकियां मिल रही थी। समाज और परिवार ने इसे लेकर अजमेर एसपी वंदिता राणा को ज्ञापन दिया और मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित बहन लक्ष्मी राव ने बताया कि 20 जनवरी को उसके भाई सुनील ने क्रिश्चियन गंज थाने में एक चोरी की रिपोर्ट दी थी। जिसे उसने मकान से सोनी-चांदी के जेवर चोरी होने का आरोप लगाया था। उसके भाई द्वारा तनिष्क गुर्जर, समीर, स्वाति, पूनम, पिंटू गुर्जर, शिवम गुर्जर पर चोरी करने का शक जाहिर किया था। बहन ने बताया कि पुलिस द्वारा दो-तीन दिन में कोई कार्रवाई नहीं करने पर उसके भाई को उन व्यक्तियों के द्वारा चोरी करने की जानकारी इंस्टाग्राम आईडी पर पोस्ट की थी। जिसे देखने के बाद उसे जान से मारने की धमकियां मिलना शुरू हो गई। जिसके कारण वह परेशान था। पीड़ित भाई ने बताया कि 26 जनवरी को उसके भाई के नाले में लाश मिली थी। उस दिन भी सुबह आरोपी लोग उसके भाई को मकान पर ढूंढने के लिए आए थे। बहन ने आरोप लगाया कि उन्हें अंदेशा है कि उसके भाई ने सुसाइड नहीं किया उसकी आरोपियों द्वारा हत्या की गई है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर परिवार को न्याय दिया जाए। यह खबर भी पढ़ें….. अजमेर में डांसर की मिली लाश:इंस्टा पर लिखा- मेरे साथ बुरा हुआ, पुलिस सपोर्ट नहीं कर रही; घर से जेवर चोरी हुए थे अजमेर में नाले में एक डांसर की लाश मिली। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। सिविल डिफेंस की मदद से बॉडी को बाहर निकाला गया। क्रिश्चियन गंज थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे का मामला है। बलदेव नगर भक्ति धाम निवासी सुनील राव (30) मेल डांसर था। डांसर ने मरने से पहले अपने इंस्टाग्राम आईडी पर पांच स्टोरी लगाई। इसमें सुनील ने लिखा- उसके साथ बहुत बुरा हुआ है। ( पढ़ें पूरी खबर )


