डीग जिले के नगर थाना इलाके का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक युवक बंदूक से फायर कर रहा है। साथ ही बंदूक लेकर डांस भी कर रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। हथियार को लेकर पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है। युवक ने डांस करते हुए बंदूक से किया फायर वीडियो नगर कस्बे के कसाई मोहल्ले का बताया जा रहा है। जिसमें एक लंबे बाल वाला युवक जिसका नाम जीशान बताया जा रहा है वह हाथ में बंदूक लेकर डांस कर रहा है। जिसके बाद जीशान बंदूक से एक फायर भी करता है। यह वीडियो 13 सेकेंड का है। हालांकि यह यही साफ़ नहीं हो पाया है कि वीडियो कब का है और बंदूक किसकी है। दो युवकों को पुलिस ने लिया हिरासत में वीडियो सामने आने के बाद नगर थाने के SHO लाखन सिंह ने देर रात ही दो युवकों को हिरासत में लिए हैं। पुलिस युवकों से हथियार को लेकर पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद ही साफ़ हो पाएगा की हथियार लाइसेंसी है या नहीं, साथ ही यह वीडियो कब बनाया गया है।


