डांस देखने गए युवक का संदिग्ध हालत में शव मिला:दोस्तों के साथ सक्ती से पहुंचा था कोरबा;बाइक से ठेले पर सिगरेट पीने गया था

कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला है। मृतक की पहचान सक्ती जिले के नगरदा गांव निवासी 35 वर्षीय सुखदेव केवट के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे, जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, सुखदेव केवट सोमवार रात अपने गांव के दोस्त सुनील कंवर और बद्री नारायण के साथ बाइक से कोरबा जिले के उरगा थाना अंतर्गत तुमान गांव में डांस देखने गया था। तुमान पहुंचने के बाद वे वहां चल रही कबड्डी प्रतियोगिता देखने चले गए। कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान सुखदेव अपनी बाइक की चाबी लेकर पास के एक ठेले पर सिगरेट पीने चला गया। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। काफी समय बीत जाने पर जब उसके दोस्तों ने उसे फोन किया, तो उसका मोबाइल बंद मिला। सुनील कंवर और बद्री नारायण रात भर डांस देखने के बाद मंगलवार सुबह घर पहुंचे, लेकिन सुखदेव वहां नहीं पहुंचा था। दुकानदार ने डाला वॉट्सऐप स्टेटस मंगलवार सुबह परिजनों ने सुखदेव की खोजबीन शुरू की। इसी दौरान उन्हें जानकारी मिली कि तुमान निवासी एक दुकानदार ने वॉट्सऐप पर एक स्टेटस डाला था। स्टेटस देखकर जब गाड़ी नंबर के बारे में पूछा गया, तो दुकानदार ने बताया कि एक युवक घायल अवस्था में अपनी गाड़ी के साथ पड़ा मिला था, जिसे जिला मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। अस्पताल पहुंचने पर मिली मौत की खबर इसके बाद परिजन और दोस्त जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें सुखदेव की मौत की खबर मिली। उसका शव तुमान से लगे लबेद के पास खून से लथपथ गाड़ी के साथ मिला था। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी विश्व नारायण चौहान ने मृतक के दोस्तों और परिजनों के बयान दर्ज किए हैं और आगे की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *