डौंडी| ग्राम कुसुमटोला में डांसिंग सुपर स्टार ग्रुप के तत्वावधान में रिकॉर्डिंग डांस प्रतियोगिता हुई। इसमें क्षेत्र के बच्चों एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और देशभक्ति व लोक संस्कृति से जुड़े नृत्यों की शानदार प्रस्तुति दी। सामूहिक नृत्य वर्ग में आदिवासी बालक डौंडी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि ठेमाबुजुर्ग की टीम द्वितीय स्थान पर रही। युगल नृत्य में धनेश साहू लखमाटोला ने प्रथम एवं पायल साहू कुसुमटोला ने द्वितीय स्थान हासिल किया। एकल नृत्य में लालिमा चिखलाकसा प्रथम तथा सुरभि सलाम माडियाकट्टा द्वितीय स्थान पर रहीं। मुख्य अतिथि डौंडी जनपद अध्यक्ष मुकेश कौडो, उपाध्यक्ष भोलाराम नेताम, सरपंच निर्मला चुरेंद , दिलेश्वरी ठाकुर एवं भुवन साहू उपस्थित रहे।


