झांसी में पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी ने अपनी पत्नी की केयर टेकर महिला से 4 साल तक रेप किया। पत्नी लकवाग्रस्त थी। उनकी देखभाल के लिए महिला को घर पर रखा था। फिर नजदीकी बढ़ाकर 4 साल तक संबंध बनाता रहा। अब आरोपी घर से उसे निकालना चाहता था, मना करने पर मारपीट कर दी। फिर अस्पताल में भर्ती कराकर भाग गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी डाक कर्मी समेत 3 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। 4 माह पहले आरोपी डाक कर्मी रिटायर हो चुका है। पूरा मामला नवाबाद थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर का है। 4 साल तक डाककर्मी के घर में रही बरुआसागर कस्बे की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को बताया- मैं अपने परिवार के साथ शिवाजी नगर में किराए से रहती थी। मैं सिलाई का काम करती थी और पति बेरोजगार था। एक दिन दुग्गल पाण्डेय आए और बोले कि हमारे मित्र अनूप व्यास पोस्ट ऑफिस में कार्यरत हैं। उनकी पत्नी लकवाग्रस्त है। पत्नी की सेवा करने के लिए एक महिला की जरूरत है। इसके बदले में रहने, खाना के साथ अच्छा वेतन मिलने का लालच दिया। महिला तैयार हो गई। तब दुग्गल पांडेय महिला को शिवाजी नगर में आरटीओ ऑफिस के पास अनूप व्यास के मकान पर ले गया। वहां अनूप ने तीसरी मंजिल पर टीनशेड में रहने के लिए महिला के परिवार की व्यवस्था कर दी। पति को भी पोस्ट ऑफिस में लगवा दिया। 4 साल चला अफेयर महिला ने आगे बताया- कुछ महीने बाद अनूप व्यास ने नजदीकी बढ़ा ली। मुझे और बच्चों को हमेशा साथ रखने का भरोसा देकर वह संबंध बनाने लगा। ये सब 4 साल तक चलता रहा। आरोपी की हरकतों की वजह से उसका बेटा अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहने लगा। इस वजह से मैंने संबंध तोड़ना चाहा। मगर आरोपी मुझे धमकाने लगा कि तेरे पति और बच्चों को सब बता दूंगा। इसके बाद भी छोड़कर जाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने बदनाम करने की धमकी देकर जाने नहीं दिया। एक महीने पहले छोड़ना चाहता तो आरोपी ने बच्चों को सबकुछ बता दिया। इसलिए परिवार बच्चाें को लेकर चला गया। घर से निकालना चाहता था महिला ने आगे बताया- आरोपी ने भरोसा दिया कि प्लाट पर मकान बनवा दूंगा। फिर पत्नी और बच्चों को छोड़कर मेरे साथ रहेगा। मगर अब आरोपी बोला कि मेरे बेटे और बहू आ रहे हैं। इसलिए घर से निकलना होगा। मना करने पर मारपीट की। फिर अस्पताल में छोड़कर भाग गया। आरोपी अनूप व्यास लगभग 4 महीने पहले रिटायर हो चुका है। नवाबाद थाना प्रभारी जेपी पाल ने बताया कि महिला की तहरीर पर अनूप व्यास, दुग्गल पांडेय और मोनू पांडेय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।


