डाक विभाग की ओर से आधार नामांकन और अपडेट शिविर कल

भास्कर न्यूज ​| जशपुरनगर भारतीय डाक विभाग, रायगढ़ संभाग द्वारा 6 दिसंबर को आधार नामांकन एवं अपडेट शिविर का आयोजन किया जा रहा है। ये विशेष शिविर जशपुर जिले के दो स्थानों—महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल, जशपुरनगर और शासकीय प्राथमिक विद्यालय हरदी में लगाए जाएंगे। इन शिविरों में आधार से संबंधित सभी आवश्यक सेवाएं त्वरित और सुगमता से उपलब्ध कराई जाएंगी। इसमें नया आधार नामांकन, मोबाइल नंबर और पते का संशोधन, बायोमेट्रिक अपडेट (फिंगरप्रिंट, आईरिस) शामिल हैं। बच्चों का आधार नामांकन बायोमेट्रिक अपवाद के साथ किया जाएगा। यह शिविर विशेष रूप से स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं और महिला सम्मान योजना की लाभार्थी महिलाओं के लिए अत्यंत उपयोगी रहेगा। इसके अतिरिक्त, नागरिक राशन कार्ड से संबंधित बायोमेट्रिक औपचारिकताएं भी इन केंद्रों पर पूर्ण कर सकेंगे। अधीक्षक डाकघर, रायगढ़, परमेश्वर कुर्रे ने बताया कि इन शिविरों में डाक विभाग के प्रशिक्षित ऑपरेटरों द्वारा सभी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित केंद्रों पर पहुंचकर अधिक से अधिक संख्या में इस सुविधा का लाभ उठाएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *