डाबी थाने में नई मेस का भूमि पूजन:पुलिस स्टाफ और समाजसेवियों ने मिलकर की पहल, जवानों को समय पर मिलेगा भोजन

बूंदी जिले के डाबी पुलिस थाने में स्टाफ मेस की कमी को देखते हुए एक नई मेस का निर्माण किया जा रहा है। शुक्रवार को थाना परिसर में इसके लिए विधि-विधान से भूमि पूजन किया गया। थाना अधिकारी हेमराज शर्मा और पुलिस स्टाफ ने स्थानीय समाजसेवियों के सहयोग से यह पहल की है। थानाधिकारी हेमराज शर्मा ने बताया कि इस मेस का निर्माण पुलिस स्टाफ को भोजन और आराम के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस कार्य में स्थानीय समाजसेवियों का भरपूर सहयोग मिला है। भूमि पूजन समारोह में समाजसेवी शंभू सिंह सोलंकी, अशोक जैन, टोल मैनेजर अरुण शर्मा, पंडित शिवनारायण शर्मा और लांबाखोह से ऋषि गौतम सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। पुलिस विभाग की ओर से एएसआई दुर्गा लाल शर्मा, एएसआई परमेश्वर लाल, हेड कॉन्स्टेबल महावीर शर्मा, हेड कॉन्स्टेबल हरीश सोलंकी, जितेंदर सिंह, कॉन्स्टेबल श्रवण कुमार, सत्य नारायण, शेरसिंह और भूपेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे। सभी ने निर्माण कार्य के शीघ्र पूरा होने की कामना की। यह पहल पुलिस प्रशासन और स्थानीय समुदाय के बीच बेहतर समन्वय और सहयोग का प्रतीक मानी जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *