डाभियाखेड़ा में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग:इलेक्ट्रिक उपकरण और नकदी-जेवर सहित 6 लाख का सामान जला

नेपानगर तहसील के ग्राम डाभियाखेड़ा में शुक्रवार सुबह लकवाग्रस्त ज्ञान सिंह के पीएम आवास योजना के तहत बने मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि दूर-दूर तक इसकी लपटें दिखाई दे रही थीं। ज्ञान सिंह अपनी पत्नी रेखा बाई और एक बेटी के साथ रहते हैं। आग लगने के समय तीनों सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। इस हादसे में गेहूं, चावल, दाल जैसा खाद्य सामान के साथ-साथ बिस्तर, पलंग, टीवी, कूलर और फ्रिज भी जल गए। उन्होंने बताया कि अपनी बेटी की शादी के लिए जमा किए ढाई लाख रुपए और जेवर भी इस आग में जल गए। ग्रामीणों की तत्काल मदद से करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। बिजली कंपनी को सूचित करने पर आधे गांव की बिजली काट दी गई। घटना में लगभग 5 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। पटवारी विकास महाजन ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया। स्थानीय लाेगों ने बताया कि ज्ञान सिंह पहले से ही लकवाग्रस्त हैं, 4 साल पहले उनके 22 वर्षीय बेटे का निधन हो चुका है। उनकी दो बेटियों की शादी हो चुकी है और एक की शादी होनी बाकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *