रांची दैनिक भास्कर की जीतो सोना-चांदी स्कीम के विजेता अनवर आलम को शनिवार को दैनिक भास्कर कार्यालय में सम्मानित किया गया। अनवर आलम रांची के निवासी है, उन्होंने जीतो स्कीम के वीकली विनर कैटेगरी में हिस्सा लेकर डायमंड पेंडेंट जीता। सम्मान समारोह में उन्होंने कहा कि दैनिक भास्कर बहुत ही चर्चित और विश्वसनीय अखबार है। प्रतियोगिता का विनर बनकर काफी अच्छा लग रहा है। परिवार और दोस्तों को जब बताया कि विनर लिस्ट में नाम आया है तो सभी बहुत खुश हुए। अनवर आलम ने बताया कि जबसे दैनिक भास्कर रांची में आया तब से वे अखबार ले रहे है। इस तरह के कॉन्टेस्ट में हमेशा हिस्सा लेते है। कहते है कि एक जुड़ाव है दैनिक भास्कर अखबार के साथ एक दिन ना पढूं तो अच्छा नहीं लगता है। उन्होंने पाठकों को भी दैनिक भास्कर पढ़ने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने कहा कि जीतो सोना-चांदी जैसी स्कीम बहुत अच्छी है और इसे भविष्य में भी जारी रखा जाना चाहिए। इसके जरिए पाठक अखबार के साथ जुड़ते है और एक परिवार की तरह महसूस करते है। वहीं, जहांगीर खान को सिल्वर कॉइन दिया गया।


