भास्कर न्यूज | बंडामुंडा नगर के तिलकानगर में डायरिया और डेंगू जैसी मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए महिला आरोग्य समिति ने विशेष जागरूकता अभियान चलाया। समिति की महिलाओं ने घर-घर जाकर लोगों को साफ-सफाई रखने की सलाह दी। बासी खाना न खाने और पानी उबालकर पीने की जानकारी दी गई। डेंगू से बचाव के लिए बताया गया कि आसपास पानी जमा न होने दें। गमलों, कूलरों और खाली डिब्बों की नियमित सफाई करें। शरीर को ढककर रखें। डायरिया से बचने के लिए हाथ धोने, साफ पानी पीने और खुले में खाना न खाने की अपील की गई। महिलाओं और बुजुर्गों को विशेष रूप से सतर्क रहने को कहा गया। इस अभियान में मंजू लंका, सबिता सिंह, सुनीता, कमला सिंह, शोभा कुमारी, शांति, चामी बोदरा और लीला सिंह मौजूद रहीं।


