पंजाबी फिल्मों के मशहूर डायरेक्टर, एक्टर और राइटर समीप कंग के बर्थडे को लेकर कॉमेडियन गुरप्रीत घुग्गी ने वीडियो शेयर किया है। इंस्टा पर शेयर वीडियो में बंदरिया को पकौड़े खिलाते हुए दिखया गया है। इसके साथ ही जालंधर के रहने वाले गुरप्रीत घुग्गी ने लिखा- आज हमारे डायरेक्ट का जन्मदिन है। समीप कंग इतनी दयालु आदमी हैं कि इस दिन हर जीव-जंतु को पार्टी दे रहे हैं।
गुरप्रीत घुग्गी के साथ गिप्पी ग्रेवाल और कैरी आन जट्टा मूवी की पूरी स्टारकॉस्ट मौजूद है। कैरी आन जट्टा-4 की शूटिंग के दौरान क्रू मैंबर ने डायरेक्ट समीप कंग का जन्मदिन मनाया। सेट से वीडियो शूट कर इस्टा पर अपलोड किया गया है। समीप कंग का जन्मदिन 30 जनवरी को था और इसके लिए सभी ने सेट पर ही केक काट पार्टी की। घुग्गी की टीम ने शेयर किया फनी वीडियो
ये पकौड़े हैं इसमें गुठलियां नहीं होती- गुरप्रीत घुग्गी बंदर को पकौड़े खाते हुए देख कहते हैं कि तुम इसको भी छील-छील कर खा रहे हो। क्या तुम्हें पता नहीं कि ये पकौड़े हैं। तुम इसमें क्या ढूंढ रहे हो, इसमें कौन सी गुठलियां होती हैं। इस पर सब ठहाके लगाना शुरू कर देते हैं।
घुग्गी बोले-घर से लाई है पकौड़े बनाकर- घुग्गी अपने फनी अंदाज में कहते हैं कि ये बंदर नहीं बंदरिया है। ये पकौड़े घर से बनाकर लाई है। इसको पता था की समीप भाई का जन्मदिन है। देखो किस तरह से ये अकेले-अकेले पकौड़े खा रही है और किसी के साथ शेयर भी नहीं कर रही।
गिप्पी-बिनू ढिल्लों बोले-समीप भी खुद ही केक खा गए- बंदरिया को पकौड़े खाता देख और घुग्गी के कमेंट पर सेट पर बैठ बिनू ढिल्लों और गिप्पी गरेवाल ने कहा कि समीप भाई भी अपने जन्मदिन का केक लेकर आए थे और अकेले ही खा गए। अब ये भी अकेले ही खा रही है। हमें तो कुछ मिला ही नहीं है।
चटनी भी खोलकर दें क्या तुम्हें- गुरप्रीत घुग्गी बंदरिया को पकौड़े खाते देख कहते हैं कि ऐसे ही खाए जा रही हो। क्या मैं चटनी खोलकर दूं। मैंने तो पहली बार देखा कि कोई पकौड़ों को भी छील-छीलकर खा रहा है। कैरी आन जट्टा सीरीज से मिली समीप कंग को पहचान
पंजाबी फिल्मों के मशहूर डायरेक्टर और एक्टर समीप कंग का जन्म 30 जनवरी 1973 को पटियाला में हुआ था। उन्होंने शुक्रवार को अपना 53वां जन्मदिन मनाया है। उन्हें पंजाबी सिनेमा में ‘कैरी ऑन जट्टा’ और ‘लकी दी अनलकी स्टोरी’ जैसी ब्लॉकबस्टर कॉमेडी फिल्मों के लिए जाना जाता है। केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बावजूद उन्होंने अपनी कला और बेहतरीन निर्देशन से इंडस्ट्री में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है।


