डिंडौरी कलेक्टर ने रैन बसेरा का किया निरीक्षण:यात्रियों से मिलकर हाल जाना, कंबल बांटे, अलाव जलाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए

डिंडोरी कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने शुक्रवार रात करीब दस बजे अधिकारियों के साथ नर्मदा नदी किनारे स्थित धर्मशाला और रैन बसेरा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां ठहरे यात्रियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना, लगभग 40 कंबल वितरित किए और नगर पालिका को अलाव जलवाने के निर्देश दिए। यह निरीक्षण ऐसे समय में किया गया जब पिछले कई दिनों से रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा रहा है। कलेक्टर ने नर्मदा डैम घाट किनारे गुजराती धर्मशाला में रुके परिक्रमा वासियों से बातचीत की। इसके अतिरिक्त, मंडला बस स्टैंड स्थित रैन बसेरा में नेपाल से आए जड़ी-बूटी बेचने वाले लोगों से भी मिलीं। ठंड को देखते हुए उन्होंने सभी को कंबल बांटे और किसी भी समस्या की स्थिति में सीधे अपने मोबाइल नंबर पर शिकायत दर्ज कराने को कहा। उन्होंने नगर पालिका के अधिकारियों को चिन्हित स्थानों पर अलाव जलाने के लिए लकड़ी की व्यवस्था करने और राहगीरों व परिक्रमा वासियों के रुकने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम भारती मरावी, तहसीलदार आरपी मार्को और नगर पालिका सीएमओ अमित तिवारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *