डिंडौरी में चलाया यातायात सुरक्षा जागरूकता अभियान:कॉलेज स्टूडेंट्स को बताए ट्रैफिक नियम; नशे और तेज रफ्तार से बचने की दी सलाह

डिंडौरी के शासकीय चंद्र विजय कॉलेज में गुरुवार को राष्ट्रीय सुरक्षा माह के तहत यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें ट्रैफिक इंचार्ज सुभाष उईके ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी। उईके ने बताया कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं नशे और तेज रफ्तार के कारण होती हैं। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे नशे से दूर रहें और वाहन चलाते समय गति सीमा का पालन करें। उन्होंने याद दिलाया कि घर में परिजन सकुशल वापसी की प्रतीक्षा करते हैं और दुर्घटना न केवल शारीरिक क्षति पहुंचाती है, बल्कि परिवार को भी मानसिक पीड़ा देती है। आरटीओ विभाग के पंकज डहेरिया ने वाहन चलाने से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी। उन्होंने ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन रजिस्ट्रेशन, प्रदूषण प्रमाण पत्र (पीयूसी) और बीमा के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में छात्रों को जागरूकता पंपलेट भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में एएसआई रामरूप विश्वकर्मा, आरक्षक कमलेश अहिरवार, सुनील गुर्जर, भूपेंद्र, महिला आरक्षक दीपमाला नागले, विवेक होलकर सहित कॉलेज स्टाफ उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *