डिंडौरी में दो बाइक्स टकराईं, पिता की मौत:बेटी को लेने स्कूल जा रहा था; तीन घायल, एक जबलपुर रेफर

डिंडौरी में सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे डिंडौरी-मंडला राज्यमार्ग पर रायपुरा गांव के पास दो बाइक की टक्कर हो गई। इस सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। मृतक अपने बेटे के साथ बेटी को स्कूल से लेने जा रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 56 वर्षीय सुदेश सिंह टेकाम के रूप में हुई है। वह इंदौर में आईटीआई के शिक्षक थे और निलंबन के बाद पिछले पांच साल से अपने परिवार के साथ मुड़की गांव में रह रहे थे। वे अपनी बाइक (नंबर MP 09 XE 1022) से अपने 9 वर्षीय बेटे रुद्र के साथ शासकीय कन्या शिक्षा परिसर में पढ़ने वाली बेटी को लेने जा रहे थे। दूसरी बाइक (नंबर MP 18 ZE 9689) पर ईमलई गांव के 33 वर्षीय मनीष कुमार सोनवानी अपनी मां रामकली बाई के साथ डिंडौरी की ओर आ रहे थे। रास्ते में दोनों बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। एक जबलपुर रेफर दुर्घटना में घायल हुए 9 वर्षीय रुद्र के हाथ में फ्रैक्चर आया है। मनीष कुमार सोनवानी को इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है, जबकि रामकली बाई का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। कोतवाली निरीक्षक दुर्गा प्रसाद नगपुरे ने बताया कि इस मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है और आगे की विवेचना जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *