डिंडौरी में पुलिया से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत:अनूपपुर जिले के केवलारी गांव के रहने वाले हैं दोनों मृतक

डिंडौरी के करंजिया थाना क्षेत्र के नदिया टोला, जबलपुर अमरकंटक नेशनल हाईवे में बाइक बेकाबू होकर पुलिया से टकरा गई। सड़क दुर्घटना में दोनों बाइक सवार की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम का विवेचना शुरू कर दी है। बाइक से अमरकंटक की तरफ जा रहे थे दोनों थाना प्रभारी नरेंद्र पाल ने बताया कि अनूपपुर जिले के थाना राजेंद्र ग्राम ग्राम केवलारी के रहने वाले दो युवक लोक सिंह और शैलेन्द्र बाइक से अमरकंटक की तरफ जा रहे थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे नदिया टोला के पास बाइक का बैलेंस बिगड़ गया और बाइक पुलिया से टकरा गई। घटना स्थल पर दोनों युवकों की मौत हो गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। शवों का पंचनामा करा कर पीएम के लिए करंजिया अस्पताल भिजवाया गया है। मृतकों के परिजनों को सूचना दी गई है। बाकी जानकारी मृतकों के परिजनों के पहुंचने के बाद ही पता चल पाएगी कि अमरकंटक किस काम से जा रहे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *