गंडई पंडरिया| शासकीय महाविद्यालय गंडई में 8 अप्रैल को कम्प्यूटर साइंस विभाग द्वारा नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी ऑफ इंडिया (एनडीएलआई) पर एक ओरिएंटेशन कार्यक्रम व एनडीएलआई क्लब रजिस्ट्रेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल अध्ययन संसाधनों से जोड़ना और उनके शैक्षणिक विकास को सशक्त बनाना था। कार्यक्रम के संयोजक लाइब्रेरियन हेमंत मिश्रा थे। मुख्य वक्ता दीपांशु यादव एनडीएलआई क्लब एक्जीक्यूटिव व विभागाध्यक्ष सीएस ने एनडीएलआई की सेवाओं, उपयोगिता, पंजीकरण प्रक्रिया तथा छात्रों को इससे जुड़ने के लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला। एनडीएलआई को ज्ञान का भंडार बताते हुए सभी छात्रों को इसके नियमित उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में 100 से अधिक छात्रों ने एनडीएलआई और एनडीएलआई क्लब में पंजीकरण कराया। इस अवसर पर एनडीएलआई क्लब सचिव सहायक प्राध्यापक टीएल वर्मा, गौरव जैन, शुभम दुबे सहित अन्य प्राध्यापक मौजूद थे।


