जालंधर| शिव ज्योति पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या प्रवीण सैली ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रगान किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, कविता और नाटिका प्रस्तुत की। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से देशप्रेम, डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत का संदेश दिया गया। वायुसेना के नायकों पर आधारित नृत्य को सभी ने सराहा। कार्यक्रम का समापन ‘वंदे मातरम’ के साथ हुआ। मंच संचालन विद्यार्थियों ने किया।


