डिजिटल म्यूजियम में होलोग्राम तानसेन शो 20 से‎:सजीव दिखेंगे तानसेन, सुनाएंगे मेघ मल्हार और मियां की तोड़ी

संगीत सम्राट तानसेन अब सिर्फ कल्पनाओं तक सीमित नहीं रहेंगे। संगीत प्रेमी न केवल उन्हें देख सकेंगे बल्कि उनके गाए रागों का सजीव अनुभव भी कर सकेंगे। महाराजबाड़ा स्थित डिजिटल म्यूजियम में स्मार्ट सिटी द्वारा तैयार किए गए होलोग्राम तानसेन शो की शुरुआत 20 जनवरी से होगी। यह ग्वालियर का पहला ऐसा शो है जिसमें होलोग्राम तकनीक का उपयोग किया गया है। शो के जरिए दर्शक तानसेन को राग मेघ मल्हार, मियां की तोड़ी, राग दरबारी और मियां का सारंग गाते हुए देख सकेंगे। हर शो की अवधि 5 मिनट की होगी। शो की शुरुआत मेघ मल्हार से होगी, जिसमें दर्शकों को राग की विशेषताएं, बिजली की कड़क और अन्य प्रभावों का अनुभव होगा। प्रोजेक्ट पर 7.5 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। गुड़गांव की सस्टेनेबल अल्टरनेटिव प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने शो को डिजाइन किया है। भविष्य में और भी वीडियो तैयार किए जाएंगे। म्यूजियम को पहले से एआई तकनीक से लैस किया गया है, जिसमें अटल म्यूजियम में लोग अटल जी से संवाद कर सकेंगे। 3500 वर्गफीट में 16 गैलरियों में दिखेंगी लुप्त हुई कलाएं: डिजिटल म्यूजियम 3500 वर्गफीट क्षेत्र में बनाया गया है। यहां 16 गैलरियों में ग्वालियर की लुप्त हो चुकी कलाओं, परंपराओं, और जीवनशैली को दर्शाया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *