लुधियाना| साहनेवाल के पास गांव नंदपुर में बने गुरुद्वारा श्री रेडू साहिब को गुरु गोबिंद सिंह जी के गुरपर्व को लेकर सजाया गया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने बताया कि श्री गुरुपर्व को लेकर प्रभात फेरियां निकाली जा रही हैं। 5 जनवरी को नगर कीर्तन बड़ी धूमधाम से निकाल जाएगा। नगर कीर्तन आसपास के गांव से होते हुए गुरुद्वारा साहब में आकर संपन्न होगा।


