डिपोर्ट किए युवाओं और उनके परिजनों ने साधी चुप्पी, मोहल्ले वालों तक से बनाई दूरी

भास्कर न्यूज|अमृतसर अमेरिका से डिपोर्ट होकर आए कई युवा और उनके परिजन कुछ बोलने को तैयार नहीं है। परिजनों के जुबां पर एक ही बात निकल रही कि उनका बेटा सही सलामत लौट आया इसके अलावा कुछ नहीं चाहिए। वहीं प्रशासन से लेकर पुलिस का हाल यह है कि अमेरिका से डिपोर्ट होकर आने वालों की जानकारी होने से साफ इंकार कर दिया जाता है। सुल्तानविंड इलाके का युवा अमेरिका से डिपोर्ट होकर पहुंचा तो वहां जाकर पूछने पर परिजन इतना ही बोल पाए कि इस बारे कोई बात नहीं करनी, बेटा घर आ गया वही बहुत है। उधर, कोट खालसा में जो महिला अमेरिका से डिपोर्ट होकर आई है, वहां की पुलिस को इस बारे में कोई सूचना ही नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *