डिप्टी मेयर के निर्देश के बाद शुरू हुआ सीवरेज कार्य, धीमी रफ्तार से परेशानी

विजय नगर-टंडन नगर चौक पर हुए लोगों के प्रदर्शन के अगले दिन डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा मौके पर पहुंचीं। उनके हस्तक्षेप के बाद रुका हुआ सीवरेज और सड़क निर्माण कार्य तो शुरू कर दिया गया, लेकिन कार्य की बेहद धीमी रफ्तार से स्थानीय लोग अब भी नाराज नजर आ रहे हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि सीवरेज का काम एक स्थान पर अधूरा छोड़कर आगे खुदाई की जा रही है, जिससे पहले वाली खतरनाक स्थिति फिर बन गई है। हैरानी की बात यह है कि मुख्य सड़क पर चल रहे इस आवश्यक कार्य में केवल दो मजदूर लगाए गए हैं, जिस कारण काम कछुए की चाल से आगे बढ़ रहा है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन और डिप्टी मेयर से मांग की है कि जल्द से जल्द और अधिक मजदूर लगाकर सीवरेज और सड़क निर्माण कार्य को पूरा कराया जाए ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *