डिप्टी सीएमएचओ ने आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाने के दिए निर्देश:हेतमसर में आयुष्मान आरोग्य शिविर की देखी व्यवस्था, 500 मरीजों हुए लाभान्वित

डिप्टी सीएमएचओ डॉ. भंवरलाल सर्वा ने बुधवार को हेतमसर में आयोजित आयुष्मान आरोग्य शिविर का निरीक्षण किया। डिप्टी सीएमएचओ डॉ. सर्वा ने बताया कि आरोग्य शिविर कुल 510 लोगों का हुआ रजिस्ट्रेशन हुआ। 200 से अधिक लोगों ने शिविर में आकर अपनी बीपी-शुगर की जांच करवाई। डॉ. सर्वा ने बताया कि अत्यधिक ठंड होने के बावजूद भी 500 से अधिक लोगो ने शिविर में भागीदारी कर स्वास्थ्य लाभ लिया। डॉ. सर्वा ने कैंप प्रभारी को कैंप में आए लोगों मुंह की जांच करने और आगामी कैंप में आयुर्वेद विभाग का काढ़ा बनाकर पिलाने के निर्देश दिए। डॉ. सर्वा ने अपील करते हुए बताया कि इन शिविरों में जिला स्तरीय सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही है। सभी को इनका लाभ उठाना चाहिए। निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएमएचओ डॉ. सर्वा के साथ डीपीसी डॉ. महेश कड़वासरा भी मौजूद रहे। डीपीसी डॉ. महेश कड़वासरा ने बताया कि आगामी कैंप शुक्रवार को आयोजित किए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *