डिप्टी सीएम ने किया 82 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण:मां महामाया कारीडोर, नालंदा परिसर का भूमिपूजन, कहा-सड़कों का होगा कायाकल्प

डिप्टी सीएम अरुण साव ने सोमवार को नगर पालिका अंबिकापुर क्षेत्र में 82 करोड़ से अधिक लागत के निर्माण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसमें मां महामाया कारीडोर, नालंदा परिसर सहित सड़क निर्माण सहित अन्य कार्य शामिल हैं। अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का लोकार्पण भी किया गया। सेनेटरी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री राजेश अग्रवाल, श्याम बिहारी जायसवाल, लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक प्रबोध मिंज, रामकुमार टोप्पो, गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव सहित महापौर मंजूषा भगत, अतिथि थे। निगम क्षेत्र के लिए 33.78 करोड़ के कार्यों की सौगात
डिप्टी सीएम अरूण साव ने नगर निगम क्षेत्र के लिए 33.75 करोड़ रुपये के 6 प्रमुख शहरी परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें अटल परिसर का लोकार्पण किया गया। वहीं माँ महामाया कॉरिडोर निर्माण लागत 11.59 करोड़, पुष्प वाटिका सरगवा पार्क तथा पेयजल पाइप लाइन विस्तार हेतु 2.39 करोड़, दीनदयाल उपाध्याय मांगलिक भवन निर्माण 2.77, नालंदा परिसर निर्माण कार्य लागत 11.18 करोड़ का भूमिपूजन किया गया। मंत्री ने 27.94 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सड़कों का भूमिपूजन किया। ये सड़कें सरगुजा एवं जशपुर जिले की हैं। सरगुजा में नलजल योजना के अंतर्गत 32 करोड़ के कार्यों का भी भूमिपूजन व लोकार्पण किया गया। मंत्री बोले-संभाग की सड़कों का होगा कायाकल्प
मंत्री अरूण साव ने कहा कि विष्णुदेव सरकार के 23 महीनों के कार्यकाल में अंबिकापुर के शहरी विकास के लिए 209 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। सरगुजा संभाग में लोक निर्माण विभाग से 1737 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। इससे पूरे संभाग में सड़कों का कायाकल्प होगा। मंत्री साव ने कहा कि अंबिकापुर शहर को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने हेतु फ्लाईओवर निर्माण की प्रक्रिया प्रगति पर है और जल्द ही इसका कार्य प्रारंभ किया जाएगा। पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि इन विकास कार्यों से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि पर्यटन, कृषि और स्थानीय व्यापार को नई दिशा मिलेगी। नगर निगम महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि शहरी विकास के लिए मिली बड़ी स्वीकृतियों से अम्बिकापुर क्षेत्र का विकास होगा। उन्होंने मंत्री अरुण साव का आभार जताया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी सहित नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थें कचरा गाड़ी से ढोया मंत्री का होर्डिंग, वीडियो वायरल
कार्यक्रम स्थल पर मंत्री के कार्यक्रम के लिए बड़ी संख्या में होर्डिंग्स लगाए गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद निगम ने इन होर्डिंग्स को हटाने के लिए निगम द्वारा कचरा ढोने के लिए प्रयोग में लाए जाने वाले ट्रैक्टर का उपयोग किया गया।
निगम के अधिकारी जब ट्रैक्टर से होर्डिंग्स लेकर पहुंचे तो इसका वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *