डिप्टी सीएम ने की संत समागम की तैयारियों की समीक्षा:अधिकारियों को चाक-चौबंद व्यवस्था के निर्देश, 23 जनवरी से होगा आयोजन

बलौदाबाजार में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा में 23 जनवरी से आयोजित होने वाले विशाल संत समागम मेले (माघ मेला) की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों को सुविधा, व्यवस्था और सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यह समीक्षा बैठक सद्गुरु कबीर धर्मदास साहब वंशावली प्रतिनिधि सभा प्रांगण में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री के साथ पंथ प्रकाशमुनि नाम साहब ने की। उन्होंने बताया कि यह समागम 23 जनवरी से शुरू होकर माघ पूर्णिमा 1 फरवरी तक चलेगा। 23 जनवरी को नवोदित वंशाचार्य उदितमुनि नाम साहब के चादर तिलक समारोह के कारण देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करें- डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि इस बार का आयोजन विशाल होगा, जिसके लिए अधिक मानव संसाधन और बेहतर व्यवस्थाओं की आवश्यकता होगी। उन्होंने अधिकारियों से अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करने और सभी कार्यों को समय पर पूरा करने को कहा, ताकि श्रद्धालुओं के मन में इस स्थान की मधुर स्मृति बनी रहे। उन्होंने जिला प्रशासन की ओर की गई अब तक की तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *