डिप्टी सीएम ने विकास प्रदर्शनी का किया उद्घाटन:दिया कुमारी बोली- विकसित राजस्थान बनाने की और सभी अग्रसर

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शुक्रवार को अजमेर के सूचना केंद्र में आयोजित विकास प्रदर्शनी एवं पंच गौरव का अवलोकन किया। इसके साथ ही जिला विकास पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, मंत्री सुरेश रावत, देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा शाहिद अन्य जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। दिया कुमारी ने कहा कि भाजपा सरकार ने बजट में राजस्थान को बहुत कुछ दिया है। विकसित राजस्थान बनाने की और सभी अग्रसर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी राइजिंग राजस्थान कार्यक्रम में पधारे थे। 17 को वापस वह आ रहे हैं। राइजिंग राजस्थान बहुत सफल आयोजन हुआ था। 35 लाख करोड़ के एमओयू साइन हुए जो अपने आप में ही इतिहास है। इनको इंप्लीमेंट करने के लिए भी सरकार पूरी तरह से संकल्पित है। पुष्कर कॉरिडोर के सवाल पर दिया कुमारी ने कहा कि जिस तरीके से अयोध्या और काशी में काम हुआ है, इस स्तर पर पुष्कर में भी होगा। दिया कुमारी ने कहा कि सूचना केंद्र में अच्छी प्रदर्शनी लगाई गई है। यहां पर ऐसे कई प्रोडक्ट थे जिनकी हमारी सरकार ने शुरुआत की है। इन सभी प्रोडक्ट्स को एक करोड रुपए सालाना मिलेंगे। जिससे कि इनको आगे कैसे और बढ़ाया जाए। इन सभी चीजों से जुड़े हुए लोगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार अपनी ओर से सहयोग भी करेगी। देवनानी ने सरकार को दी शुभकामनाएं विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि राजस्थान की सरकार एक वर्ष पूरा करने जा रही है। साथ में अभी राइजिंग राजस्थान का आयोजन किया उससे जनता की आकांक्षाएं जगी है। जनता राजस्थान को विकसित देखना चाह रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को विकसित राष्ट्र बनाना चाह रहे हैं। देश तभी विकसित होगा जब राजस्थान और राज्य भी विकसित होंगे। जिस प्रकार से किसान, महिलाएं और युवा कम कर रहे हैं, सरकार को इसे लेकर मेरी शुभकामनाएं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *