डिप्टी सीएम बोले- रीवा में तीसरी गोशाला बनाएंगे:सतना में कहा- आचार्य विद्यासागर से गो संरक्षण की प्रेरणा मिली

सतना में आचार्य श्री विद्यासागर जी की प्रथम पुण्यतिथि पर गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने महत्वपूर्ण घोषणा की। पुराना पावर हाउस स्थित विद्यासागर सभागार में उन्होंने रीवा में 25 हजार गोवंश की क्षमता वाली तीसरी गोशाला स्थापित करने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि उन्हें आचार्य विद्यासागर जी के दर्शन का सौभाग्य दो बार मिला और उन्हीं से गो संरक्षण की प्रेरणा प्राप्त हुई। कार्यक्रम में गुरुवर श्री समय सागर जी ससंघ, निर्यापक श्रमण अभय सागर जी ससंघ और आर्यिका श्री ऋजुमति माता जी ससंघ की उपस्थिति में महाकाव्य सतशती और चंपू का लोकार्पण भी किया गया। इस अवसर पर श्री महावीर दिगंबर जैन पारमार्थिक संस्था और स्थानीय विद्वानों ने आचार्य संघ से ग्रीष्मकाल में सतना में वाचना के लिए निवेदन किया। कुंडलपुर सिद्ध क्षेत्र से आई कमेटी ने महामंत्री आर.के. जैन के नेतृत्व में आचार्य श्री का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा, महापौर योगेश ताम्रकार सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *