मुंगेली | उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4 जनवरी को एक दिवसीय प्रवास पर मुंगेली पहुंचेंगे। वे सुबह 9 बजे रायपुर से प्रस्थान कर दोपहर 11.30 बजे ग्राम बांकी, तहसील मुंगेली पहुंचेंगे। यहां अल्प प्रवास के बाद वे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। दोपहर 12.30 बजे उप मुख्यमंत्री जयनगरपारा, कोदवाबानी में आयोजित शहीद वीर नारायण सिंह बलिदान दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे ग्राम पत्थरताल, लोरमी में संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। दोपहर 2.30 बजे ग्राम झाफल, लोरमी में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद शाम 4 बजे ग्राम बिचारपुर में श्रीराम चरित मानस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके बाद वे लोरमी में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेकर रात 8 बजे बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।


