डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश, आवेदन 10 तक

कवर्धा| राज्य शासन के ग्रामोद्योग विभाग अंतर्गत संचालित भारतीय हाथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईएचटी) चांपा में प्रवेश शुरू हो गया है। डिप्लोमा इन हैंडलूम एंड टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम के लिए आवेदन 10 जून तक किया जा सकता है। यह पाठ्यक्रम कपड़ा मंत्रालय नई दिल्ली ओडिशा के बरगढ़ स्थित संस्थान के सहयोग से संचालित करेगा। प्रथम सेमेस्टर व लेटरल एंट्री के माध्यम से सीधे द्वितीय सेमेस्टर में प्रवेश की सुविधा उपलब्ध है। प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को 10वीं की परीक्षा विज्ञान विषय के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक व आयुसीमा 15 से 23 वर्ष के बीच निर्धारित है। द्वितीय सेमेस्टर में प्रवेश के लिए भौतिकी, रसायन समेत 12वीं उत्तीर्ण अथवा समकक्ष तकनीकी योग्यता जैसे आईटीआई से प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थी पात्र होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *