डिफेंस ग्राउंड की जमीन बेचने के आरोप में केस

भास्कर न्यूज | फिरोजपुर गांव फत्तू वाला सहित चार अन्य गांव की जमीन जो आजादी से पहले केंद्रीय सरकार की तरफ से डिफेंस जहाज ग्राउंड के लिए अधिग्रहण की गई थी, लेकिन वो भूमि सरकार के नाम तब्दील नहीं हुई थी। जिसे बेचने के आरोप में पुलिस ने मां-बेटे के खिलाफ थाना कुलगढ़ी में मामला दर्ज किया है। डीएसपी ग्रामीण करण शर्मा ने बताया कि इस मामले में शिकायतकर्ता निशान सिंह पुत्र दिलीप सिंह निवासी गांव मल्लवाल कदीम की तरफ से दी गई शिकायत पर संयुक्त डायरेक्टर प्रभजोत कौर और मुख्य डायरेक्टर विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से 30 जून 2025 को भेजी गई जांच रिपोर्ट में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने संबंधी कहां गया था। इसके बारे इंस्पेक्टर गगनदीप कौर विजिलेंस ब्यूरो रेंज फिरोजपुर की तरफ से की गई जांच पर एसएसपी फिरोजपुर की ओर से जारी किए गए आदेश में बताया कि गांव फत्तू वाला और उसके चार अन्य गांव की मिलिट्री जहाज ग्राउंड के लिए 12 मार्च 1945 में भूमि अधिग्रहण की गई थी पर मौजूदा खसरा नंबर 71 व कुछ अन्य नंबर के खसरा की अधिग्रहण भूमि की मलकियत केंद्रीय सरकार या डिफेंस जहाज ग्राउंड विभाग के नाम तब्दील नहीं हुई थी। वो जमीन के मालिक उषा आंसल पत्नी टेक चंद और उसके बेटा नवीन चंद निवासी गांव डुमनी वाला जिला फिरोजपुर हाल आबाद दिल्ली के नाम पर चली आ रही थी। सरकारी जमीन बेचने के आरोप में मां-बेटे पर कार्रवाई करने के आदेश जारी किए गए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *