डिबेट प्रतियोगिता में स्तुति ने जीता सिल्वर मेडल

अंबिकापुर | इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित राज्य के सबसे बड़े युवा महोत्सव में बिलासपुर की छात्रा स्तुति गुप्ता ने डिबेट प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया। अपनी सशक्त तर्कशक्ति, विषय की गहरी समझ और आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुति के दम पर उन्होंने निर्णायकों को प्रभावित किया और कड़े मुकाबले के बीच दूसरा स्थान प्राप्त किया। सम्मान समारोह में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने स्तुति गुप्ता को सिल्वर मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। कुलपति ने कहा कि आज का युवा भविष्य का नेतृत्वकर्ता है और स्तुति जैसी प्रतिभाएं राज्य और विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय हैं। महाविद्यालय के अधिष्ठाता, प्राध्यापक, परिवारजन और मित्रों ने उन्हें बधाई दी। इस उपलब्धि ने विद्यार्थियों के बीच प्रेरणा का संचार किया और भविष्य में भी युवा प्रतिभाओं के लिए प्रेरणास्रोत के रूप में काम करेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *