डिब्रूगढ़ से लाए अमृतपाल के चाचा सहित 8 साथी भेजे जेल

भास्कर न्यूज | अमृतसर वारिस पंजाब दे मुखी और सांसद अमृतपाल सिंह के चाचा सहित 8 साथियों को शुक्रवार को अजनाला अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। यह कार्रवाई 2023 में अजनाला थाने पर हुए हमले के मामले के तहत हुई। पुलिस ने जिन लोगों को जेल भेजा, उनमें सांसद अमृतपाल सिंह के चाचा हरजीत सिंह, भगवंत सिंह प्रधानमंत्री बाजेके, दलजीत सिंह कलसी, गुरमीत सिंह, कुलवंत सिंह राऊके, बसंत सिंह, गुरिंदर सिंह गुरी औजला और अमनदीप सिंह अमना शामिल हैं। डीएसपी अजनाला गुरविंदर सिंह ने बताया कि इन आठों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *