लुधियाना| वर्तमान में पंजाब राज्य सरकार द्वारा डियर लोहड़ी मकर संक्रांति बम्पर 2025 की बिक्री जोर शोर से चल रही है। पंजाब स्टेट लॉटरी इतिहास में पहली बार पंजाब सरकार द्वारा इतने अधिक इनामों की राशि रखी गई है जिसके कारण लोहड़ी मकर संक्राति बम्पर 2025 की टिकट खरीदने के लिये आम जनता में बहुत उत्साह देखा जा रहा है। हर कोई टिकट खरीद कर अपनी किस्मत आजमा रहा है। डियर लोहड़ी मकर संक्रांति बम्पर 2025 के बारे में जानकारी देते हुए पंजाब राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि राज्य के राजस्व को बढावा देने और पंजाब के लॉटरी बाजार को आकर्षक बनाने के लिये एक सराहनीय कदम उठाया गया है। इस लॉटरी से प्राप्त होने वाले राजस्व से राज्य के विकास कार्यों में सहयोग मिलेगा। इसके साथ साथ ज्यादा जानकारी देते के अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर्स श्री राकेश अच्छा ने बताया कि इस बम्पर के प्रथम पुरस्कार की राशि 10 करोड़ रुपये है जो कि पंजाब राज्य लॉटरी के इतिहास में प्रथम बार है जिसमें इतनी अधिक गारंटी पुरस्कार राशि रखी गई है।


