डिलीवरी बाद बिगड़ी महिला की हालत, मौत:परिजनों-समाजजनों ने कलेक्ट्री पर किया प्रदर्शन

उदयपुर के सरकारी पन्नाधाय महिला हॉस्पिटल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत मामले में डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विप्र महासेना की ओर से गुरुवार को प्रदर्शन किया गया। लोगों ने बताया कि महिला मीना जोशी ने 13 जनवरी 2026 को सिजेरियन से बच्ची को जन्म दिया था। उसके बाद से महिला की हालत लगातार बिगड़ती गई। विप्र महासेना के राष्ट्रीय संरक्षक डॉ हेमंत जोशी ने बताया कि परिजन बार-बार उसकी हालत के बारे में डॉक्टरों को बताते रहे। फिर दूसरे दिन प्रसूता का वापस एक आॅपरेशन किया। जिसके कुछ समय बाद डॉक्टरों ने बताया कि प्रसूता की दोनों किडनी खराब हो गई। जबकि वह प्रसव से पहले वह स्वस्थ थी। ऐसे में परिजन प्रसूता को अहमदाबाद लेकर गए। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने आॅपरेशन और दवाइयों में लापरवाही को लेकर आरोप लगाया है। इसे लेकर परिजनों और क्षेत्रवासियों ने कलेक्टर नमित मेहता को ज्ञापन सौंपा। कलेक्टर ने इस मामले में जांच कर कार्रवाई करने की मांग की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *