डिवाइडर-टोल बॉक्स से टकराकर पलटी कार, पति-पत्नी की मौत:3 बच्चों समेत 6 घायल; खाटूश्यामजी दर्शन के लिए जा रहे थे

सीकर में खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की कार पहले तो डिवाइडर से टकराई और बाद में टोल बॉक्स में टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। इसके साथ 3 बच्चों समेत 6 लोग घायल हो गए। हादसा श्रीमाधोपुर के खंडेला रोड स्थित रलावता टोल बूथ के पास बुधवार को अलसुबह करीब 4 बजे हुआ। पति की मौके पर मौत, पत्नी ने रास्ते में तोड़ा दम 108 एम्बुलेंस के ईएमटी हेमंत कुमार सैनी ने बताया- हादसे के बाद आगरा निवासी पति अजीत सिंह (35) की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि पत्नी सीमा (33) ने जयपुर रेफर किए जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं तीन बच्चों समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पति के शव को श्रीमाधोपुर सीएचसी और पत्नी के शव को एसएमएस अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। श्रीमाधोपुर होते हुए जा रहे थे खाटू हेड कॉन्स्टेबल श्रीराम यादव ने बताया-कार सवार लोग आगरा से नीमकाथाना-श्रीमाधोपुर होते हुए खाटूश्यामजी जा रहे थे। इसी दौरान खंडेला रोड पर बंद पड़े रलावता टोल पर ये हादसा हो गया। घायलों में अजय के बेटी डिंपी (9), वर्षा (15), बेटा शिवम (12), के अलावा अजय का दोस्त रवि (40), रवि की पत्नी निशा (30) और उनका बेटा दिव्यांश शामिल हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *