जयपुर| वैशाली नगर स्थित निम्फ एकेडमी में डिस्कवरी ऑफ टैलेंट परीक्षा का आयोजन गुरुवार को होगा। इसमें शहर के 450 स्कूलों के 11,000 से ज्यादा स्टूडेंट्स भाग ले रहे हैं। स्कूल के निदेशक एम.पी. सिंह ने बताया, आयोजन का मकसद स्कूल लेवल पर स्टूडेंट्स की प्रतिभा को पहचानना और पढ़ाई के प्रति उनकी रुचि बढ़ाना है। परीक्षा कक्षा 1 से 10 तक के स्टूडेंट्स के लिए रखी गई है। इसे तीन कैटेगरी में बांटा गया है। पहली कैटेगरी में कक्षा 1 से 4, दूसरी में कक्षा 5 से 7 और तीसरी कैटेगरी में कक्षा 8 से 10 तक के स्टूडेंट्स शामिल हैं। परीक्षा में स्टूडेंट्स के लिए अलग-अलग लेवल पर पुरस्कार तय किए गए हैं। तीनों कैटेगरी में प्रथम पुरस्कार के रूप में लैपटॉप दिया जाएगा।


