बाड़मेर डिस्कॉम लगातार बिजली चोरी व दुरुपयोग के मामले पकड़ रही है। जुर्माना राशि 7 दिन में नहीं भरने पर एफआईआर दर्ज करने का नोटिस भी देती है। अब जुर्माना राशि नहीं भरने वाले 10 लोगों के खिलाफ डिस्कॉम बिजली चोरी निरोधक थाने में मामला दर्ज कराया है। बाड़मेर डिस्कॉम सतर्कता अभियान चलाकर जिले भर में अलग-अलग से बिजली चोरी के मामले में पकड़ती है। चोरी करने वाले कंज्यूमर व गैर कंज्यूमर को नोटिस देकर जुर्माना लगाती है। सात दिन में जुर्माना राशि नहीं भरने वाले लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। लाइट चोरी निरोधक थाना बाड़मेर मंगलसिंह ने बताया- अधीक्षण अभियंता बाड़मेर अशोक कुमार मीना के निर्देशन पर सतर्कता जांच के बाद जुर्माना राशि लगाई थी। राशि जमा नहीं करने पर दोषियों के खिलाफ सतर्कता जांच अधिकारियों की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई हैं। गुरुवार को अधिशाषी अभियंता सतर्कता बाड़मेर सुरेश सेठिया की ओर से भारथाराम पुत्र चोखाराम मेघवाल निवसी बींसासर सेड़वा, असरफ अली पुत्र अब्दुल हक निवासी बीसासर सेड़वा, बांकाराम पुत्र हेमाराम जाट निवासी चौहटन के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। इस तरह सहायक अभियंता सर्तकता बाड़मेर प्रदीप सिंह चौधरी की ओ से थानाराम पुत्र हरजीराम निवासी समदारो का तला सिणधरी, श्रीमती अणछी देवी पत्नि हरजीराम, गोविन्दसिंह पुत्र केसरदान चारण निवासी आकड़ली, गेमरसिंह पुत्र बाबूसिंह निवासी भाटियों की ढ़ाणी भियाड़, रामाराम पुत्र गुमनाराम निवासी धोलिया शिव, भूराराम, उमाराम पुत्र खुमाराम मेघवाल निवासी धोलिया, किरताराम, करनाराम पुत्र विभूराम मेघवाल निवासी धोलिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई।


