धौलपुर| डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट्स एसोसिएशन के चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए । इसमें मनोज कुमार जैन को अध्यक्ष व संजय शर्मा को सचिव चुना गया है। विगत माह केमिस्ट एसोसिएशन की बैठक में रतन चन्द्र जैन, यदुनाथ शर्मा व रामकुमार गर्ग को चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए। चुनाव अधिकारी ने 18 जनवरी तक अध्यक्ष व सचिव पद के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित कर आवेदनों की जांच पश्चात 20 जनवरी तक नाम वापसी व 26 जनवरी को मतदान होना नियत किया। 18 जनवरी नियत समय तक एक एक आवेदन ही प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों की चुनाव अधिकारी ने जांच पश्चात 20 जनवरी नाम वापसी समय पश्चात निर्विरोध मनोज कुमार जैन को अध्यक्ष पद के लिए व संजय शर्मा को सचिव पद के लिए निर्वाचित घोषित कर दिया। अध्यक्ष मनोज कुमार जैन ने कार्यकारिणी का विस्तार कर गोपेंद्र शर्मा रिंकू को उपाध्यक्ष व गोविंद गोयल को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया है। शेष कार्यकारिणी के लोगों के नाम आगामी बैठक में करना बताया है। चुनाव अधिकारी रतन चन्द्र जैन ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण कराई। इस अवसर पर निवर्तमान सचिव नवीन मंगल, सुशील दत्त, पवन जैन, जीतेन्द्र त्रिपाठी सहित अन्य दवा कारोबारी मौजूद रहे।


