डि​स्ट्रिक्ट क्लब चुनाव: 5 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन, वोटिंग 11 को

भास्कर न्यूज| भरतपुर डि​स्ट्रिक्ट क्लब संस्थान की कार्यकारिणी के चुनाव में नाम वापसी के अंतिम दिन कई प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए। इसके चलते कार्यकारिणी के 5 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया है, जबकि 3 पदों पर पहली बार चुनाव कराए जाएंगे। खास बात यह है कि संस्थान के करीब 100 साल के इतिहास में यह पहला अवसर है, जब कार्यकारिणी के लिए मतदान होगा। इससे पहले अब तक सभी चुनाव निर्विरोध होते आए हैं। डि​स्ट्रिक्ट क्लब संस्थान की 11 सदस्यीय कार्यकारिणी के चुनाव 11 जनवरी को होंगे। चुनाव प्रक्रिया के तहत मतदान सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक कराया जाएगा। कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद जिला कलेक्टर और सचिव पद एसडीएम के पास पदेन रूप से होता है, जबकि एक सदस्य को जिला कलेक्टर द्वारा मनोनीत किया जाता है। इस प्रकार ये तीनों पद पदेन होते हैं। शेष 8 सदस्यों के लिए चुनाव कराए जाते हैं। रिटर्निंग अधिकारी के अनुसार शनिवार नाम वापसी का अंतिम दिन था। 8 पदों के लिए कुल 37 सदस्यों ने नामांकन दाखिल किए थे, लेकिन आपसी सहमति के बाद 5 पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए। वहीं तीन पदों पर 11 जनवरी को सुबह 11 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा, जिसमें सदस्यों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। इन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन कोषाध्यक्ष : अर्जुन गुप्ता खेल सचिव : विवेक गोयल सांस्कृतिक सचिव : भानू प्रताप सिंह कार्यकारिणी सदस्य-1 : गिरधर सिंह कार्यकारिणी सदस्य-2 : प्रेमपाल सिंह इन पदों पर होगा चुनाव संयुक्त सचिव पद पर : कपिल जिंदल और विनय कुमार कार्यकारिणी सदस्य-3 पद पर : मुनेश चौधरी और रविंद्र कुमार गोयल कार्यकारिणी सदस्य-4 पद पर : प्रवीण फौजदार और रौनक कोठारी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *