डीआईजी ने हरी झंडी दिखा किया रवाना

रांची | डीआईजी सह वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने मंगलवार को समाहरणालय परिसर से अफीम की अवैध खेती के विरुद्ध जन जागरूकता अभियान वाहन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। जन जागरूकता अभियान वाहन गांवों कस्बों टोलो में घूम-घूम कर जन जागरूकता चलाते हुए लोगों को जागरूक किया। तथा ऐसा करने वालों को कानून के तहत मिलने वाले दंड के बारे में विस्तार से बता कर जागरूक करेगा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रांची, सुमित कुमार अग्रवाल, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, उत्कर्ष कुमार आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *