गिरिडीह।गिरिडीह जिला मुख्यालय में सोमवार को जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) की बैठक की गई थी। जिले का खनन से प्रभावित महेशलुंडी, अकदोनी कला, करहरबारी और बरहमोरिया पंचायतों के स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा मुखिया को बैठक की सूचना नहीं दी गई। इससे प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की उदासीनता रवैया को लेकर आक्रोश है। महेशलुंडी पंचायत के मुखिया शिवनाथ साव ने कहा कि डीएमएफटी फंड के उपयोग और योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए ग्रामसभा की अनुमति अनिवार्य है, लेकिन यहां ग्रामसभा को अनदेखा कर नियमों के विरुद्ध फंड का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने बैठक की सूचना न मिलने की निंदा की है।


