जालंधर| डीएमएस मॉडल टाउन के बच्चों ने बोर्ड परीक्षाओं में 63 विद्यार्थियों में से तीन विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक, 13 ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए। स्कूल की छात्रा प्राची वर्मा ने 96.8% अंकों के साथ पहला, राघव ने 93.4% के साथ दूसरा तथा मृदुल गोयल ने 91.0% अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं 12वीं में 61 में से 12 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए। कॉमर्स के गगनजोत सिंह ने 97.4% अंकों के साथ पहला, मनीशा ने 94.2% के साथ दूसरा तथा वरलीन कौर सोखी ने 93.8% के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह साइंस स्ट्रीम में निष्ठा उप्पल 93.2%, दुष्यंत भागात और कार्तिक सिंह के 91.8%, दमनप्रीत सिंह के 91% अंक आए। प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने विद्यार्थियों को बधाई दी।


