डीएम ने गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर जायजा लिया

भास्कर न्यूज | महासमुंद मिनी स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को कलेक्टर विनय कुमार लंगेह बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंच की व्यवस्था, बेरिकेडिंग और मैदान की स्थिति का विस्तार से अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को तैयारी को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर लंगेह ने संबंधित अधिकारियों को गणतंत्र दिवस समारोह को गारिमामय तरीके से आयोजित करने समयबद्ध तरीके से सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मंच की सजावट और आयोजन स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही, उन्होंने बेरिकेडिंग को सुव्यवस्थित रखने और आगंतुकों के लिए समुचित व्यवस्थाओं जैसे बैठने, पेयजल, और प्रवेश-निकास की सुगमता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू, एसडीएम हरिशंकर पैकरा, संबंधित जिला अधिकारी और आयोजन से जुड़े विभागों के अधिकारी मौजूद थे। सांस्कृतिक कार्यक्रम व चलित झांकियों का होगा प्रदर्शन इस दौरान कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस समारोह में स्कूली बच्चों के प्रस्तुत की जाने वाली सांस्कृतिक कार्यक्रम को देशभक्ति से ओत-प्रोत और स्थानीय संस्कृति को महत्व को प्राथमिकता देते हुए आयोजित करने का निर्देश दिया। समारोह स्थल पर 13 विभागों और संस्थाओं के तैयार किए गए चलित झांकियों का भी प्रदर्शन किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *