कथारा | डीएवी कथारा के वरीय एवं कनीय शाखा में लाइव योग सत्र का आयोजन किया गया। यहां प्राचार्य डॉ. जीएन खान ने योग को लेकर महाप्रबंधक संजय कुमार द्वारा किए गए सहयोग की सराहना करते कहा कि महाप्रबंधक द्वारा कराए गए प्रतियोगिता से विद्यार्थियों में योग के प्रति रुचि और जिज्ञासा उत्पन्न हुई। यहां शारीरिक शिक्षक रंजीत कुमार सिंह ने योगाभ्यास कराया। मौके पर सीसीए प्रभारी जितेंद्र दुबे, शारीरिक शिक्षक शिव प्रकाश सिंह और राहुल कुमार की विशेष भूमिका रही।


