डीएवी गांधीनगर में चलाया पक्षी बचाओ अभियान, स्टूडेंट्स के बीच बांटे गए सकोरे

रांची | रिलेशंस की ओर से भीषण गर्मी को देखते हुए डीएवी गांधीनगर स्कूल में बेजुबान पक्षियों की रक्षा के लिए मंगलवार को पक्षी बचाओ अभियान चलाया गया। इसमें बच्चों को भीषण गर्मी में पक्षियों समेत अन्य बेजुबान प्राणियों को दाना पानी देने की अपील की गई। मौके पर बच्चो के बीच पक्षियों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए सकोरे बांटे गए। मौके पर प्राचार्य प्रदीप कुमार झा, समाजसेवी डॉ अनिल कुमार, आशुतोष द्विवेदी, शरद उपाध्याय, गोविंद झा, कृष्णा प्रसाद मौजूद थे। कलाकार मदद ग्रुप के सदस्यों ने दिवंगत हरि सिंह के परिजनों की मदद की रांची | झारखंड के जानेमाने नागपुरी कलाकारों ने एक दल ‘कलाकार मदद ग्रुप’ बनाया है। हाल ही में दिवंगत हुए कलाकार हरि सिंह के परिजनों से मिलकर इस ग्रुप ने आर्थिक सहयोग प्रदान करते हुए परिवार को मदद करने की बात कही। ग्रुप में सिंगर पवन रॉय, संगीतकार बुबाई रॉय, एग्नेस कुमार, केशव केशरिया व डायरेक्टर-राइटर विजय प्रभाकर शामिल थे। ​विजय प्रभाकर ने बताया कि कलाकारों की कोई मदद नहीं करता, इसलिए ग्रुप बनाकर आपस में चंदा इकट्ठा कर हम पीड़ित परिवार की मदद कर रहे हैं। डीएवी नंदराज में शांति शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन, कहानियों को किया जीवंत रांची | डीएवी नंदराज पब्लिक स्कूल में प्रेरणादायक शांति शिक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जो विश्व शांति दूत प्रेम रावत के विचारों से प्रेरित था। सीड्स ऑफ शांति एक आंतरिक यात्रा शीर्षक से आयोजित इस कार्यक्रम ने छात्रों व शिक्षकों को संदेश दिया कि सच्ची ताकत और खुशी की शुरुआत आंतरिक शांति से होती है। विशेष सत्र कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए किया गया। जिसमें उन्हें आत्म-जागरूकता, धैर्य व स्पष्टता के साथ जीवन की अगली पारी के लिए तैयार किया गया। डॉ. रोज केरकेट्टा, डॉ. राम प्रसाद और डॉ. बीपी पिंगुवा को श्रद्धांजलि दी गई रांची | डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी के जनजातीय व क्षेत्रीय भाषा विभाग में 3 झारखंडी साहित्यकार डॉ. रोज केरकेट्टा, डॉ. राम प्रसाद एवं डॉ. बी. पी. पिंगुवा के लिए शोक सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. जिंदर सिंह मुंडा ने इन तीनों विभूति के जीवन एवं इसने साहित्य के बारे में जानकारी दी। टीआरएल के कॉर्डिनेटर डॉ. विनोद कुमार ने स्मृतिशेष साझा किए। मौके पर प्राध्यापक डॉ. मालती बागिशा लकड़ा, डॉ. मनोज कच्छप, डॉ. जय किशोर मंगल, डॉ. निताई चंद्र महतो, शांति केरकेट्टा, डॉ. डुमनी माई मुर्मू उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *