रांची | डीएवी पब्लिक स्कूल बरियातू में सोमवार को कक्षा द्वितीय से नवम तक के विद्यार्थियों के लिए समर कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में योगाभ्यास, मेडिटेशन, वैदिक मंत्र, स्टेंसिल कट आउट व प्रिंट मेकिंग गतिविधियों का आयोजन हुए। खेल, संगीत व कला संकाय के शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने पेंटिंग बनाकर अपनी कलाकारी दिखाई।


