डीएवी रेडक्रास स्कूल के 8 छात्र ओलंपिक में अव्वल

अमृतसर | डीएवी रेड क्रॉस स्कूल फॉर स्पेशल चिल्ड्रन के 8 दिव्यांग छात्रों ने फर्स्ट नार्थ जोन स्पेशल ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन किया। इन खेलों में पंजाब, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के लगभग 56 स्कूलों के 1200 दिव्यांग खिलाड़ियों ने भाग लिया। डीएवी रेड क्रास स्कूल फॉर स्पेशल चिल्ड्रन के दिव्यांग खिलाड़ियों ने साफ्ट बॉल, रनिंग और लॉन्ग जंप की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 स्वर्ण, 4 रजत और 6 कांस्य पदक जीते। स्कूल के करन जोत ने 50 मीटर व 25 मीटर, हरमनकौर ने 25मीटर, करमजीत ने 50 मीटर व हरजोबन ने सॉफ्ट बॉल थ्रो में स्वर्ण पदक जीते। राघव सहगल, तेजस शर्मा व हरमन ने 4 रजत पदक जीते। डी.ए.वी रैड क्रास के इस शानदार प्रदर्शन पर रीजनल ऑफिसर व मैनेजर नीलम कामरा व मुख्य अध्यापिका सिम्मी लूथरा जी ने खिलाड़ियों और कोच रमन शर्मा को बधाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *