डीएवी सेक्टर-4 में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों की रंगारंग प्रस्तुति ने मन मोहा

सिटी रिपोर्टर | बोकारो डीएवी सेक्टर-4 में नर्सरी से लेकर कक्षा 2 तक के बच्चों के लिए रंगारंग फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और मंच अभिव्यक्ति कौशल को विकसित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर के कुंदन कुमार सीजीएम बीएसएल, शक्ति कुमार डीडीएमओ बोकारो, बीएस जायसवाल वाइस चेयरमैन, एलएमसी, अनुपाल सागर प्रिंसिपल डीएवी 8बी व ब्रह्मदेव एलएमसी मेंबर द्वारा किया गया। बच्चों ने अद्भुत अभिनय से सभी का मन मोह लिया। किसी ने स्वतंत्रता सेनानी की भूमिका निभाई, तो किसी ने पशु-पक्षी, फल सब्जी, कार्टून कैरेक्टर, प्रसिद्ध लजीज व्यंजन, परी व पौराणिक कथाओं के पात्र की प्रस्तुति दी। निर्णायकों में सेहर बानो प्रिंसिपल लायंस नर्सरी स्कूल, मानसी प्रिंसिपल रोटरी प्ले स्कूल व मधुलिका प्रिंसिपल किरण प्ले ग्रुप ने योगदान दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *