बोकारो | डीएवी सेक्टर-6 के छात्र अनिरुद्ध कुमार कुशवाहा ने कराटे में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 बालक वर्ग में 9वीं नेशनल कैंपों चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता का आयोजन स्पोर्ट्स कैंपों एसोसिएशन महाराष्ट्र की ओर से 31 जनवरी को मुंबई में किया गया था। अनिरुद्ध को पदक के साथ स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र दिया गया। विद्यालय आने पर सभी ने उसका स्वागत किया गया। प्राचार्या अनुराधा सिंह व सभी शिक्षकों ने उसे बधाई दी और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।


