डीएसई ने मध्याह्न भोजन में नींबू पानी, छाछ, लस्सी को शामिल करने को कहा

रांची। मौसम में बदलाव एवं भीषण गर्मी को लेकर जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज ने जिले के सभी शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, अवर विद्यालय निरीक्षक रांची, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सहित सभी प्रिंसिपल को स्कूल के छात्र-छात्राओं के बचाव की तैयारी के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी स्कूलों में ठंडे पानी की समुचित व्यवस्था करने, छात्रों को अपने घर से पीने का पानी लाने के लिए प्रेरित करने, प्रत्येक घंटी में अनिवार्य रूप से पानी पिलाने की बात कही। साथ ही स्कूल की फर्स्ट एड किट में ओआरएस और ग्लूकोज की व्यवस्था करने को कहा। छात्रों को अनावश्यक धूप में जाने से रोकने की बात कही। मध्याह्न भोजन में नींबू पानी, अमझोरा, छाछ, लस्सी को शामिल करने को कहा। आपातकालीन स्थिति में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने और गर्मी से बचाव के लिए अपनाए जाने वाले नवाचार को ग्रुप में शेयर करने को कहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *